हिसार: दादा का सपना किया साकार, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हिसार का प्रिंस बामल

हिसार | हरियाणा की युवा पीढ़ी अपनी मेहनत और काबिलियत की बदौलत सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में हिसार जिले के गांव भाटोल जाटान के 22 वर्षीय युवा प्रिंस बामल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर विशेष उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन NDA के 146वें कोर्स में हुआ. प्रिंस ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के दौरान लेफ्टिनेंट की वर्दी पहनी.

prince

दादा का सपना किया साकार

प्रिंस ने बताया कि उनके दादा जी का सपना था कि परिवार से कोई सदस्य भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा करें और आज उन्होंने उनके इस सपने को साकार कर दिखाया है, जिसकी अपार खुशी हैं. उन्होंने बताया कि मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने NDA की प्रवेश परीक्षा पास की ओर इसके बाद पुणे में एनडीए और देहरादून में आईएमए का प्रशिक्षण पूरा किया.

पिता विक्रम बामल ने बताया कि बेटे ने अपनी मेहनत से आज हमारा गौरव बढ़ाया है. हमें उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस हो रहा है. वहीं, प्रिंस ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और गुरूजनों को दिया. विशेष रूप से अपने पिता को, जिनकी मेहनत और प्रेरणा से इस उपलब्धि को हासिल करने में सफलता हासिल हुई है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

फ्रंटलाइन यूनिट में पहली पोस्टिंग

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रिंस बामल की पहली पोस्टिंग एक फ्रंटलाइन यूनिट में हुई हैं. यहां वे साहस और अनुशासन के साथ देशसेवा करेंगे. उनकी उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवा प्रेरित होंगे और वे एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए गांव का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने प्रिंस को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.