HBSE ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की रिअपीयर परीक्षाओं की तारीखें की घोषित, यह रहेगा शेड्यूल

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के 10वीं और 12वीं के रिअपीयर परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की रिअपीयर परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. यह परीक्षाएं जुलाई के महीने में दोपहर 2:00 से 5:00 तक संचालित होंगी. इसके लिए बोर्ड द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है.

BSEH Haryana Board

परीक्षाओं का शेड्यूल

12वीं कक्षा के सभी विषयों की परीक्षाएं 4 जुलाई को एक ही दिन में आयोजित होंगी. वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 5 से 14 जुलाई के बीच संचालित की जाएंगी. इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता प्रोफेसर पवन शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की किसी भी विषय में रिअपीयर आई है, वे अपने निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षाओं में शामिल होकर अगली कक्षा में प्रवेश के पात्र बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए विस्तृत दिशा- निर्देश बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts