सोनीपत रोडवेज डिपो को 5 नई AC बसों का तोहफा, शिमला सहित इन रूटों पर होगा संचालन

सोनीपत | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोनीपत रोडवेज डिपो को 5 नई एसी बसों की सौगात मिली है, जिनके संचालन को जल्द ही हरी झंडी दिखाई जाएगी.

Haryana Roadways AC Bus

इन बसों को लुधियाना, अमृतसर, शिमला जैसे पर्यटन स्थलों के रूट पर पर चलाने की योजना बनाई गई हैं, ताकि लंबे रूट्स पर यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिल सके.

आधुनिक सुविधाओं से लैस नई एसी बसें

सोनीपत डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि सोनीपत डिपो में 5 नई बसें शामिल हो चुकी है, जिसके बाद एसी बसों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. अभी 5 और नई एसी बसें आनी हैं. इन बसों की पासिंग प्रक्रिया चल रही है. सभी बसों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़कों पर उतार दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि डिपो में शामिल हुई नई एसी बसें कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इन बसों में यात्रियों के लिए सीट पर चार्जिंग प्वाइंट, और पानी की बोतल व सामान रखने के लिए अलग से जगह दी गई है. वहीं, प्रत्येक सीट पर एमरजेंसी खिड़की की व्यवस्था की गई है. इनमें सीटों की संख्या 47 हैं और दोनों तरफ 2- 2 सीटें लगाई गई है.

रोडवेज डिपो में पिछले सप्ताह 5 नई एसी बसें पहुंच चुकी है. इन बसों की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद इन्हें शिमला, लुधियाना व अमृतसर रूटों पर चलाने की योजना है. इससे लंबे रूटों के यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा- कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत

यह भी पढ़े -  चाय से मिठाई तक सब होगा महंगा, चीनी के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बाजार का हिसाब
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.