दिल्ली के दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली | उमस और भीषण गर्मी से आमजन बेहाल है और अब बिजली की कटौती ने परेशानियों को और बढ़ा दिया है. राजधानी दिल्ली में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को बिजली संकट का भी सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, आज 3 जुलाई को राजधानी के दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती की सूचना जारी की गई है. यह जानकारी बिजली वितरण कंपनी BSES यमुना पावर लिमिटेड द्वारा दी गई है.

Power Cut Bijli Electricity Bulb

इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

नंद नगरी के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी. इनमें सबोली कॉलोनी- मंडोली, सबोली गांव- मंडोली, ब्लॉक बी- राधा विहार- मंडोली, ब्लॉक सी- ए- 3- हर्ष विहार- मंडोली, ब्लॉक डी-गांव सबोली- मंडोली, ब्लॉक के- गांव सबोली- मंडोली, ब्लॉक ए- गांव सबोली- मंडोली, ब्लॉक सी- प्रताप नगर- राधा विहार- मंडोली, सेवा धाम- मंडोली, प्रताप नगर- राधा विहार- मंडोली, ब्लॉक बी- शक्ति गार्डन, ब्लॉक ए- ईस्ट गोकुल पुर शामिल हैं. यहां दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक करीब ढाई घंटे बिजली गुल रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

भजनपुरा और मयूर विहार में भी होगी कटौती

यमुना विहार के भजनपुरा में ब्लॉक ई- सुभाष मोहल्ला, ब्लॉक डी- भजनपुरा, वेस्ट घोंडा और ब्लॉक बी- सुभाष मोहल्ला क्षेत्रों में सुबह 11:07 से दोपहर 1:07 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. मयूर विहार चरण 1 और 2 में ब्लॉक ई और एफ, पांडव नगर- शकरपुर क्षेत्र में सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक बिजली कटेगी. शंकर रोड इलाके में किकरवालां शिकायत केंद्र में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली बाधित रहेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts