शिक्षा विभाग का आदेश: कोरोना के खिलाफ जंग में अब उतरेंगे गुरुजी, आज से ट्रेनिंग शुरू

चडीगढ । कोरोना महामारी से जारी संघर्ष में सीनियर आईएएस व मंत्रियों तक के कमान संभालने के बाद अब गुरुजी भी मैदान- ए -जंग में नजर आएंगे. इसके लिए उनको ट्रेनिंग देने की तैयारियां भी शुक्रवार से शुरू हो रही है. शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करेंगे व साथ ही कोविड नियमों का भी बारिकी से अध्ययन करवाएंगे.

Teacher

शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं. शिक्षकों को इसके लिए 12 मई तक ऑनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान ट्रेनिंग में शिक्षकों के साथ एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू व आशा वर्कर भी शामिल होंगी. महामारी से निपटने हेतु इस जंग में साइंस एंड बायोलॉजी के 7550 टीजीटी व पीजीटी को ही उतारा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.