खुशखबरी: हिसार शहर को एक और आउटर बाईपास की सौगात, दिल्ली रोड से घटेगा ट्रैफिक दबाव

हिसार | हरियाणा में प्रमुख शहरों के ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए आउटर बाईपास बनाएं जा रहे हैं. इसी कड़ी में हिसार शहर से एक अच्छी खबर सामने आई है. डाबड़ा माइनर पर तोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक नए सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क मार्ग की चौड़ाई साउथ बाईपास जितनी होगी. बीएंडआर ने डाबड़ा माइनर पर बनाई जाने वाली इस सड़क की चौड़ाई 10 मीटर करके रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया है. रिवाइज एस्टीमेट को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है.

Highway Road 3

75 करोड़ रुपए होंगे खर्च

बीएंडआर के अधिकारियों का कहना है कि इस रोड के निर्माण में करीब 75 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इसमें आरओबी भी बनाया जाना प्रस्तावित है. अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलने के बाद इसकी डीएनआईटी तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

साढ़े 3 किमी लंबा होगा रोड

यहां बता दें कि बीएंडआर तोशाम रोड से लेकर राजगढ़ रोड तक दो हिस्सों में डाबड़ा माइनर के नाले पर सड़क बनायेगा. यह जमीन सिंचाई विभाग की है. मगर इस पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं. इस मामले की एसडीएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कुछ की हियरिंग फाइनल हो चुकी है, जबकि कुछ बाकी है. इस सड़क मार्ग का एक हिस्सा 2700 मीटर का है तथा दूसरा हिस्सा करीब 740 मीटर का है.

इस रोड की चौड़ाई साउथ बाइपास जितनी होगी. इसका रिवाइज एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजा गया है. प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. तब तक इरीगेशन विभाग साइट से कब्जे हटवा देगा. इस सड़क मार्ग के निर्माण से दिल्ली रोड पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी- अजीत सिंह, SI, बीएंडआर

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.