सोनीपत के विकास को मिलेगी नई दिशा, 900 करोड़ से बनेगी अंतराष्ट्रीय फल- फूल और सब्जी मंडी

सोनीपत | हरियाणा के सीएम नायब सैनी सोमवार को सोनीपत दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गन्नौर में बन रही अंतरराष्ट्रीय फल- फूल और सब्जी मंडी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मंडी के निर्माण कार्यों में अब तक 220 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च हो चुकी है. अब अगले चरण में 900 करोड़ रुपए का निवेश होगा.

Nayab Singh Saini

सोनीपत को मिलेगी अलग पहचान

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 2026 तक यह मंडी बनकर तैयार हो जाएगी. इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों के किसानों को भी फायदा पहुंचेगा. इस मंडी में एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसान अपनी फसल बेच सकेंगे. किसानों के लिए यहां 17 शेड, वातानुकूलित हाल, साफ- सफाई की बेहतरीन व्यवस्था, पीने का पानी, पक्की सड़कें जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

सीएम नायब सैनी ने कहा कि गन्नौर में बन रही अंतरराष्ट्रीय फल- फूल और सब्जी मंडी से इलाके के विकास की तस्वीर बदलने जा रही है. इससे सोनीपत जिले को इंटरनेशनल लेवल पर अलग पहचान मिलेगी. किसानों के लिए तमाम बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. किसानों के कल्याणार्थ हेतु केन्द्र की मोदी सरकार निरंतर लाभकारी योजनाएं चला रही है.

किसानों को मिलेगा फायदा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय फल- फूल और सब्जी मंडी बनने से किसानों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा. किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा देंगे क्योंकि उन्हें अपने क्षेत्र में ही उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा. इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इधर- उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.