हांसी विधानसभा क्षेत्र को नए सड़क मार्ग की सौगात, नेशनल हाईवे तक मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

हिसार | हांसी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां कुंदनापुर गांव से दिल्ली- हिसार नेशनल हाईवे तक सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा. इसके साथ ही, डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क को 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट किया जाएगा. इस काम पर 1 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

Sadak Road 3

टेंडर प्रक्रिया पूरी

स्थानीय बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मानसून सीजन खत्म होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा. इस सड़क मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को नेशनल हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और उनका आवागमन आसान हो जाएगा. किसानों को मंडी तक अपनी फसल ले जाना आसान हो जाएगा.

बाईपास तक मिलेगी कनेक्टिविटी

बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने कहा कि इस सड़क मार्ग की हालत सुधरने पर बारिश में जलभराव, कीचड़ और आवाजाही में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा. वहीं, आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी यह सड़क एक संपर्क मार्ग का काम करेगी. उन्होंने कहा कि हांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. प्रदेश की नायब सैनी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.