हिसार में दिनदहाड़े चली गोलियां, मां-बेटे समेत तीन को गोलियों से भुना

हिसार । शहर के मिल गेट रोड़ स्थित हनुमान कालोनी में शुक्रवार को लाकडाउन अवधि के बावजूद भी दिनदहाड़े गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है. पूरे घटनाक्रम में मां- बेटे समेत तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत प्रभाव से हस्पताल में दाखिल कराया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने अभी तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नही की है. प्रारंभिक जांच में मामले को पैसे के लेनदेन से जोड़कर देखा जा रहा है.

hisar firing news

मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान कालोनी में दोपहर एक बजे के आसपास एक युवक ने घर के बाहर बैठे व्यक्ति से हाथापाई शुरू कर दी. लड़ाई- झगडे की आवाज सुनकर व्यक्ति की पत्नी व बेटा भी घर से बाहर निकलें और बीच- बचाव करना चाहा. इसी दौरान गुस्से से भरे युवक ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी जो वहां मौजूद व्यक्ति की पत्नी,बेटा व एक अन्य व्यक्ति को लगी है. तीनों को गंभीर हालत में हस्पताल लें जाया गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में जुट गई. पूरे घटनाक्रम को पैसों के लेन-देन से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.