हरियाणा के किसान ने भैंसों के लिए तैयार किया लग्जरी कमरा, CCTV निगरानी और इमरजेंसी सुविधा भी की उपलब्ध

रोहतक | आमतौर पर लोग अपने पशुओं को काफी चाहते हैं और उनकी देखभाल भी करते हैं. हरियाणा के रोहतक जिले (Rohtak Distrcit) के महम क्षेत्र के गांव बेडवा के रहने वाले किसान विकास राणा अपनी पशुओं के प्रति इतनी ज्यादा सजग हैं कि उन्होंने अपने भैंसों को गर्मी और मच्छरों से बचाने के लिए स्पेशल कमरा बनवाकर उसमें एसी से लेकर तमाम सुविधाएं दी हैं. दरअसल, विकास राणा खेतीबाड़ी के साथ डेयरी फार्म का काम भी करते हैं.

MPNews 14

खेती पर निर्भर रहा परिवार

उन्होंने जानकारी दी कि शुरू से ही उनका परिवार खेती पर निर्भर रहा है, इसलिए घर में दूध- दही की जरूरत होती है, जिस कारण उनके परिवार द्वारा शुरू से ही भैंसे रखी जा रही हैं. उन्होंने बताया कि गर्मियों में उमस और मक्खी- मच्छरों से दुधारू भैंसे काफी ज्यादा परेशान होती हैं, जिससे उनके दूध पर भी प्रभाव पड़ता है. उन्होंने यूरोप के कई देशों में देखा कि वहां पशुओं की देखभाल बहुत अच्छे से की जाती है, तो उन्हें आइडिया आया कि क्यों न पशुओं को बेहतर पर्यावरण दिया जा सके.

पशुओं के लिए बनवाया स्पेशल कमरा

इसलिए उन्होंने पशुओं के लिए स्पेशल एसी लगाने की सोची. अब उन्होंने अपने घर में पशुओं के लिए 20×12 साइज का एक स्पेशल कमरा बनवाया, जिसमें उन्होंने एक एसी भी लगवा रखा है. इस कमरे की दीवारों पर टाइल्स और छत पर वॉल सीलिंग भी लगवाई गई है, ताकि पशुओं को मक्खी- मच्छरों से सुरक्षित रखा जा सके. पशुओं के लिए फर्श पर मैट भी लगाया गया है, जिससे फिसलन नहीं बने और भैंस आराम से बैठ सकें.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

सीसीटीवी भी लगवाया

उन्होंने इस कमरे की एक साइड में बेड भी लगवाया है. रात को पशुओं को कुछ होने पर इमरजेंसी की स्थिति में उन्हें संभालने के लिए वहां हमेशा एक आदमी मौजूद रहता है. उन्होंने उस आदमी के लिए आराम करने के लिए बेड लगवाया है. इतना ही नहीं, कमरे में सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था है, जो फोन से जुड़ा हुआ है. वह कैमरे की सहायता से हर पल पशुओं पर नजर बनाए रख सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts