HTET परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, परीक्षा केंद्र में नही होगा कोई बदलाव

भिवानी | HTET के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)  की तरफ से अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी एचटेट परीक्षा- 2024 के लिए बनाए गए किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं करवा सकेंगे. जैसा कि आप सब जानते हैं अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 30 व 31 जुलाई को होने जा रहा है.

HTET

बनाए गए 673 एग्जाम सेंटर

लंबे समय से परीक्षार्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. परीक्षा की तिथि कई बार बदली जा चुकी है. फिलहाल, 30 जुलाई को लेवल- 3 (पीजीटी) एवं 31 जुलाई को लेवल- 2 (टीजीटी) व लेवल- 1 (पीआरटी) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालय/ संस्थानों में कुल 673 परीक्षा केंद्र बनाए है.

30 व 31 जुलाई को होगा HTET का संचालन

परीक्षा की अनिवार्यता को देखते हुए विद्यालय उनके भवन में स्थापित परीक्षा केंद्रों में कोई भी बदलाव नहीं करवा पाएंगे. शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डा.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डा. मुनीश नागपाल ने बताया कि एचटेट का संचालन 26 व 27 जुलाई के स्थान पर 30 व 31 जुलाई को किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

26- 27 जुलाई को होगा सीईटी

सस्थानों के मुखियाओं की तरफ से दी गई सहमति के आधार पर ही 30 व 31 जुलाई के लिए भवन में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 26 और 27 जुलाई को हरियाणा सीईटी आयोजित होने जा रहा है. पहले इन तारीखों पर HTET का आयोजन किया जाना था मगर अब HTET  का आयोजन 30 व 31 जुलाई का होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.