हरियाणा के नूंह में उपायुक्त ने किया ‘मिशन मेरा मेवात मॉडल’ का शुभारंभ, 190 गांव हुए चयनित

नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा द्वारा ‘मिशन मेरा मेवात मॉडल’ का शुभारंभ किया गया. इस मिशन का उद्देश्य जिले को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओपन डेफिकेशन फ्री (ओडीएफ) प्लस मॉडल बनाना है. इसके लिए जिले के 190 गांवों को चयनित कर कार्य किया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त 2025 तक इन गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Gaon Village

दिया जाएगा जन आंदोलन का रूप: उपायुक्त

इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि यह सिर्फ एक स्वच्छता कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जन सहभागिता और सामाजिक व्यवहार में बदलाव का अभियान है. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि “मिशन मेरा मेवात मॉडल” को जन आंदोलन का रूप दिया जाए और गांव-गांव स्वच्छता की अलख जगाई जाए.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

नूंह बनेगा सबसे स्वच्छ जिला

उपायुक्त ने कहा कि हमारा लक्ष्य नूंह को हरियाणा के सबसे स्वच्छ जिलों में शामिल करना है. मिशन के तहत, पंचायती राज विभाग, मनरेगा स्टाफ, स्वच्छ भारत मिशन की ग्रामीण टीम, ग्राम पंचायतें और स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts