दिल्ली से दूसरे राज्यों तक अब सफर होगा आसान, DTC चलाएगा 200 नई बसें

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा अंतर राज्य बस सेवा शुरू करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा दिया गया है. जल्दी डीटीसी नई बसों की खरीद की प्रक्रिया को शुरू कर देगा. राजधानी से जुड़े हुए राज्यों के प्रमुख शहरों तक बसें चलाने के लिए डीटीसी 200 नई बसें खरीदेगा. पहले चरण में 100 बसों की खरीद की जाएगी.

Electric Bus

सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल

डीटीसी बोर्ड से सैद्धांतिक रूप से बसों की खरीद को हरी झंडी मिलने के बाद बोर्ड बैठक में बसों के मॉडल पर सलाह मशवरा कर मंजूरी प्रदान की जाएगी. बीते दिनों डीटीसी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया गया था. बता दें कि डीटीसी द्वारा अंतर राज्य बस सेवा के बेड़े में 100 बसें सीएनजी संचालित और 100 अन्य इलेक्ट्रिक बसें होंगी. लंबी दूरी के रूट्स पर सीएनजी बसें और कम दूरी के रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में सुबह की बस सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव, 4 बजे से DTC बढ़ाएगी संचालन

मॉडल पर अंतिम फैसला जल्द

हाल ही में बोर्ड की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें स्टैंडर्ड फ्लोर वाली AC बसों की खरीद का प्रस्ताव पेश किया गया था. बैठक में चर्चा की गई कि बाजार में इलेक्ट्रिक बसों के लेटेस्ट मॉडल आ चुके हैं. आगामी बोर्ड की बैठक में अब बसों के मॉडल को लेकर मंत्रणा की जाएगी. बोर्ड से सहमति मिलने के बाद आधुनिक मॉडल की बसों को खरीदने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा.

जानकारी देते हुए डीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि अंतर राज्य बस सेवा के लिए रूटों का सर्वे अंतिम चरण में है. जल्दी ही इसकी सूची तैयार कर ली जाएगी और आगामी बोर्ड बैठक में पेश की जाएगी. यहां से स्वीकृति मिलने के बाद इस सूची को जारी कर दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts