30 और 31 जुलाई को HTET के लिए पुख्ता इंतजाम, कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी

भिवानी | 30 व 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन होने जा रहा है. परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी. बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने सोमवार को बोर्ड मुख्यालय पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को एचटेट परीक्षा के सुसंचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए.

HTET

4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा

HTET परीक्षा में पूरे प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे. लेवल 3 की परीक्षा 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी. लेवल 2 की परीक्षा 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक और लेवल 1 की परीक्षा 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी.

उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर से होगी फ्रिस्किंग

उन्होंने उड़नदस्तों को कर्तव्य व उत्तरदायित्व की जानकारी दी. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले सभी उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर के जरिये फ्रिस्किंग होगी और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों के पास किसी प्रकार की अवैध सामग्री मौजूद ना हो. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी.

यह भी पढ़े -  पंचायतों के जीरो बैलेंस खाते, बिलों की उगाही करेगी महिलाएं; साफ पानी को लेकर हरियाणा सरकार ने बनाई योजना

220 उड़नदस्तों की नियुक्ति

बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी होगी. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके. बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण व्यवस्था को चाक- चौबंद करने के लिए 220 उड़नदस्तों को नियुक्त किया गया है. इसके अतिरिक्त, हर परीक्षा केंद्र पर पूरे समय के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति भी की गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.