हरियाणा में ग्रुप डी CET की प्रक्रिया शुरू, यहां चेक करें चेयरमैन हिम्मत सिंह का बयान

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हाल ही में ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन करवाया गया है. सीईटी के सफल आयोजन के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हरियाणा के युवाओं को एक और तोहफा दिया गया है. एचएसएससी के अध्यक्ष ने एक पोस्ट के जरिए सभी युवाओं को सूचना दी है कि जल्द ही ग्रुप डी के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

HSSC

ग्रुप डी पदों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

एचएसएससी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सीईटी 2025 ग्रुप D के सभी भावी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि CET 2025 GROUP D की प्रक्रिया आयोग ने शुरू कर दी है. अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स/ सर्टिफिकेट्स तैयार रखें, ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े.

भविष्य में होंगे फायदे

  • रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्क़त नहीं होगी.
  • किसी का फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा.
  • जानकारियां सही एवं स्पष्ट होगी.
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान समय बचेगा.
  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद डॉक्यूमेंट सही कराने के लिए होने वाली भाग दौड़ नहीं होगी.
यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब घर बैठे मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा; आवेदन शुरू

उम्मीदवार स्वयं भरें अपना फॉर्म

एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से यह भी कहा गया कि सभी उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुद भरें. उन्होंने अनुरोध किया कि सभी भावी उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्वयं भरें ताकि गलती होने की संभावना कम हो. किसी अन्य से अपना फॉर्म न भरवाएं. हाल ही में पिछले सीईटी ग्रुप सी रजिस्ट्रेशन में आयोग ने यह अनुभव किया है कि अभ्यर्थियों द्वारा दूसरों से भरवाए गए फॉर्म में हुई गलती के कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा. ऐसे में आप सभी ऐसी गलती करने से बचे एवं अपना फॉर्म खुद भरें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.