हरियाणा में गर्मी से मिलेगी निजात, बारिश से सराबोर होंगे यह जिले

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज 30 जुलाई को सुबह से ही पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में रिमझिम बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें हिसार, फतेहाबाद, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं. लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को आज की बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है.

Barish Weather

31 जुलाई को बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, 31 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25% बारिश की संभावना है. कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50% बारिश हो सकती है. वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में 50 से 75% बारिश का पूर्वानुमान है. इस दिन किसी भी जिले में येलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

1 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में 0 से 25% बारिश की संभावना है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में 25 से 50% बारिश हो सकती है. वहीं पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75% तक बारिश होने का पूर्वानुमान है.

सामान्य से अधिक हुई अब तक की बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 30 सितंबर तक सामान्य रूप से 438 एमएम बारिश होती है. अब तक 219 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 12% अधिक है. प्रदेश के 6 जिलों में बहुत अधिक, 5 जिलों में अधिक, 3 जिलों में सामान्य और 8 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts