दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन शुरू, 6वीं से 8वीं तक में दाखिले शुरू; देखें शेड्यूल

नई दिल्ली | शिक्षा निदेशालय ने सीएम श्री स्कूलों में 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए एडमिशन प्रोसेस से जुड़ें दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं. निदेशालय ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए 33 चयनित सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए “सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025” नाम से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी.

school student

शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा पूरी तरह ट्रांसपेरेंट आधारित होगी. परीक्षा में केवल वही छात्र आवेदन कर सकेंगे जो दिल्ली में रहते हैं और साल 2025- 26 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल की कक्षा 6वीं, 7वीं या 8वीं में नामांकित हैं.

सरकारी स्कूलों के छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण

निदेशालय ने कहा कि कम से कम 50 फीसदी सीटें दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों जैसे सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी. अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अंकों में 5 फीसदी की छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

एग्जाम को लेकर अपडेट

परीक्षा ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी.

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से 15 अगस्त तक
एडमिट कार्ड 23 अगस्त से उपलब्ध
परीक्षा तिथि 30 अगस्त, सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक
परिणाम 10 सितंबर को घोषित किए जाएंगे
प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण 15 सितंबर तक
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts