हरियाणा के युवाओं को फिर मिलेगा विदेश में नौकरी करने का मौका, UAE में होगी 900 पदों पर भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा के वह युवा जो विदेश में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए एक और बड़ा मौका आया है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) और यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) में कार्यरत कंपनी के बीच इसे लेकर करार हुआ है. कंपनी ने 4 अलग- अलग पदों के लिए कुल 900 युवाओं को नौकरी का मौका देने का फैसला लिया है.

Job Exam Student Collage

300 पदों पर होंगी भर्तियां

अगले 2- 3 दिन के अंदर एचकेआरएनएल युवाओं से आवेदन मांगेगा. सभी श्रेणियों के लिए योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित कंपनी 20 से ज्यादा सेक्टरों में काम करती है. इसमें ऊर्जा, लॉजिस्टिक, हॉस्पिटैलिटी, आईटी जैसे मुख्य क्षेत्र आते हैं. वर्तमान में यूएई में 200 मैकेनिक, 200 हैवी ड्राइवर, 200 फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर्स (माल ढुलाई वाली छोटी मशीन) और सामान्य हेल्परों के लिए 300 पदों पर भर्तियां की जाएगी.

जल्द शुरू होंगे इंटरव्यू

एचकेआरएनएल की कंपनी सचिव पल्लवी के मुताबिक तीन दिन के अंदर सभी नियम- शर्तों के साथ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. इसके लिए विभागीय अधिकारियों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गयी है. सभी पदों पर आवेदन के कुछ दिनों के अंदर ही इंटरव्यू भी आयोजित कर दिए जाएंगे.

यह रहेगी योग्यता

मैकेनिक (लेवल- 1 व लेवल- 2) पदों के लिए 25 से 40 वर्ष वाले व्यक्ति आवेदन कर पाएंगे. आवेदक को इन पदों पर आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. सभी श्रेणियों में उम्र, अनुभव, शैक्षणिक योग्यता अलग चाहिए. हैवी ड्राइवर पदों के लिए 21 से 40 वर्ष तक के आवेदक ही आवेदन कर पाएंगे. इन पदों के लिए आवेदन की अनिवार्यता यह भी है कि यूएई में एक से दो साल ड्राइविंग का अनुभव हो.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

10वीं पास रहेगी अनिवार्यता

फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते है और उनके पास संबंधित मशीन के संचालन का 1 साल का अनुभव होना चाहिए. वहीं, सामान्य हेल्पर (लेवल 1 व लेवल-2) के लिए 21 से 37 वर्ष आयु वाले व्यक्ति आवेदन भेजने के योग्य होंगे. सभी पदों पर आवेदन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य होगा. उम्मीदवार को अंग्रेजी की समझ होनी चाहिए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.