हरियाणा में फॉरेस्ट रेंजर और डिप्टी रेंजर के PMT के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस प्रकार रहेगा पूरा शेड्यूल

पंचकूला | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 30 जुलाई 2025 की सार्वजनिक सूचना के जरिये फॉरेस्ट रेंजर (विज्ञापन संख्या 9/ 2024, ग्रुप नंबर 07) और डिप्टी रेंजर (विज्ञापन संख्या 11/ 2024, ग्रुप नंबर 45) के पद के लिए पीएमटी और पीएसटी आयोजित करने का कार्यक्रम प्रकाशित किया गया था. इस नोटिस के अनुसार, यह बताया गया था कि इन पदों के पीएमटी और पीएसटी का आयोजन होगा.

HSSC Panchkula

PMT के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

ऐसे में सभी को सूचित किया जाता है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के शारीरिक माप-तौल परीक्षण (PMT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड adv112024.hryssc.com (विज्ञापन संख्या 11/ 2024 के लिए) और adv092024.hryssc.com (विज्ञापन संख्या 09/ 2024 के लिए) लिंक से डाउनलोड कर सकते है.

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

अगर शेड्यूल के बारे में बात करें तो अभ्यर्थियों का पी.एम.टी हॉकी ग्राउंड (ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकुला) में होगी और रिपोर्टिंग टाइम 11 अगस्त 2025 (सुबह 8:00 बजे) होगा. 11 अगस्त 2025 के पीएमटी योग्य उम्मीदवारों का पीएसटी जल्ला पुलिस बैरियर/ नाका, बुर्ज कोटिया के पास, क्रैशर जोन, चंडी मंदिर से थापली रोड (जिला पंचकुला) 12.08.2025 (सुबह 8:00 बजे) होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से खुलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का पोर्टल; तैयार रखें ये दस्तावेज

11 अगस्त 2025 के अनुपस्थित अभ्यर्थियों का पीएमटी हॉकी मैदान(ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर- 3, पंचकुला) में 12 अगस्त 2025 (सुबह 8:00 बजे) को होगा. 12 अगस्त 2025 के अनुपस्थित अभ्यर्थियों की पीएसटी और उन योग्य अभ्यर्थियों की पीएमटी जिनकी पीएमटी 12 अगस्त 2025 को जल्ला पुलिस बैरियर/ नाका, बुर्ज कोटिया के पास, क्रैशर जोन, चंडी मंदिर से थापली रोड (जिला पंचकुला) में 13.08.2025 (सुबह 8:00 बजे) आयोजित होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.