खूबसूरती से जगमगा उठा फरीदाबाद का लेजर वैली पार्क, 4 करोड़ रुपए के म्यूजिकल फव्वारे का मिला तोहफा

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां NIT विधानसभा क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी स्थित लेजर वैली पार्क में म्यूजिकल फव्वारे की शुरुआत हो गई है. केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और स्थानीय विधायक सतीश फागना ने रविवार को इस फव्वारे का उद्घाटन किया.

Musical Fountain

पार्क की बढ़ेगी खुबसूरती

फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) द्वारा तैयार किए गए इस म्यूजिकल फव्वारे पर 3.88 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च हुई है. 2028 तक इसकी देखरेख एवं मेंटेनेंस का कार्य भी फव्वारे का निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा ही किया जाएगा. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए फरीदाबाद से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण लाल गुर्जर ने कहा कि इस म्यूजिकल फव्वारे से लेजर वैली पार्क की खूबसूरती में चार- चांद लगेंगे. यह पार्क बच्चों के लिए मनोरंजक स्थल का काम करेगा और बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो के लिए सैर- सपाटे का बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगा.

डबुआ कॉलोनी स्थित लेजर वैली पार्क का निर्माण साल 2014 में पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने करवाया था लेकिन अब लंबे समय से इस पार्क की हालत दयनीय बनी हुई थी. ऐसे में FMDA को हैंडओवर करने के बाद अब इस पार्क पर करोड़ों रुपए खर्च कर सुंदरता बढ़ाने का काम किया गया है.

पूर्व विधायक ने बताया सराहनीय

NIT फरीदाबाद से पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने लेजर वैली पार्क में म्यूजिकल फव्वारे से सुंदरीकरण को सराहनीय बताया. उन्होंने बताया कि अब FMDA और निर्माण एजेंसी इसका अच्छी तरह से रखरखाव करें, ताकि लंबे समय तक लोगों को इसका फायदा मिलता रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.