हरियाणा में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों की लिस्ट जारी, हुड्डा के गढ़ में तिरंगा लहराएंगे CM सैनी

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. राज्य भर में ध्वजारोहण समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सीएम, राज्यपाल और मंत्रियों की ओर से ध्वजारोहण करने की सूची जारी की गई है.

TIRNGA

हुड्डा के गढ़ में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सीएम नायब सैनी पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा के गढ़ रोहतक में तिरंगा झंडा लहराएंगे. हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष अंबाला में तिरंगा ध्वजारोहण करेंगे. इस दौरान उनके साथ परिवहन और ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहेगें.

महेंद्रगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, कैथल में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, गुरुग्राम में उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, करनाल में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा और फरीदाबाद में खेल मंत्री गौरव गौतम तिरंगा फहराएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

फतेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे PWD मंत्री

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा फतेहाबाद में तिरंगा झंडा लहराएंगे. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पलवल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, पंचकूला में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, हिसार में मंत्री कृष्ण बेदी और रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव तिरंगा झंडा लहराएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.