14 अगस्त को यह बड़ी कंपनी देगी योग्य निवेशकों को बोनस शेयर, यह रहेगे नियम

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस हफ्ते यह कंपनी एक बोनस ट्रेड करेगी. हम वीआरएल लॉजिस्टिक लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर बोनस शेयर दिया जाएगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी किया जा चुका है.

Share Market 3

निवेशकों को मिलेगा बोनस शेयर

वीआरएल लॉजिस्टिक लिमिटेड कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशको को हर एक शेर पर बोनस शेयर को लेकर ऐलान कर दिया गया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त 2025 रखी गई है. इस दिन जिस भी निवेशक का नाम इस कंपनी की रिकॉर्ड बुक में रहेगा, उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है.

कीमतों में हुआ इतना बदलाव

शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 1.31% तक की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद कीमतें 557.15 रूपये के आसपास बंद हुई थी. पिछले 6 महीना की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 17% तक की तेजी देखने को मिली है. 1 साल में कंपनी के शेयर्स की कीमत 7% से ज्यादा बढ़ चुकी है, इस कंपनी का 52 हफ्ते का हाई प्राइस 650 रुपए से ज्यादा है. जब भी शेयर बाजार में निवेश करें, तो 1 बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.