इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, 1 साल में मिला 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप भी बेहतरीन रिटर्न हासिल कर सकते हैं. मजबूत तिमाही नतीजे के बाद तिलक नगर इंडस्ट्रीज के शेयर्स की कीमतों में आज तकरीबन 8% तक की तेजी देखने को मिली है. आज की इस खबर में हम आपको इसी कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market Up

निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर

जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी के शेयर की कीमत बीएसई में 8.45% की वृद्धि के साथ 511 रुपए को पार कर गई है और इंट्राडे हाई पर भी प्राइस पहुंच गया है. यह शराब बनाने वाली कंपनी है, कंपनी की तरफ से एक्सचेंज को जानकारी उपलब्ध करवाई गई कि सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 121 परसेंट से ज्यादा का मुनाफा दर्ज किया गया है.

नेट प्रॉफिट में हुआ इजाफा

जून क्वार्टर के दौरान तिलक नगर इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 88 करोड रुपए से ज्यादा रहा है. अगर 1 साल पहले इसी टाइम पीरियड में देखा जाए तो कंपनी का नेट प्रॉफिट महज 40 करोड रुपए ही था, अब इसमें जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है. कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि बोर्ड ने सब्सिडियरी कंपनी को 25 करोड रुपए दिए हैं. प्रयाग डिस्टलरी को अपनी बॉटलिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए भी पैसा दिया गया है.

1 साल में मालामाल हुए निवेशक

पिछले 6 महीना की बात की जाए, तो अगर किसी ने इस कंपनी के शेयर्स में निवेश किया होता तो उसे 96% से ज्यादा का रिटर्न मिलता अर्थात शेयर्स की कीमतों में 96% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर्स की कीमत 104 परसेंट तक बढी है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, ऐसे में आपको काफी सोच- समझकर ही शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.