ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है. 21 अगस्त को शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं.
कर्क राशि में पहले से ही ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह विराजमान है. ऐसे में इस राशि में बुध और शुक्र की युति होने जा रही है. बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. यह संयोग सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है. लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू करने वाला होगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
21 अगस्त से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष राशि: इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिरता मिलती हुई दिखाई दे रही है. अब आय के नए- नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी आपको पैसा मिलना शुरू हो जाएगा. भूमि- भवन वह वाहन खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है. कुल मिलकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि: शुक्र और बुध की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. अब आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, इनकम में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, आप अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करने वाले हैं.
कन्या राशि: इस राशि के जातको पर शुक्र और बुध की विशेष कृपा होने वाली है. जल्द ही, आपको नई नौकरी मिल सकती है, व्यापार में भी मुनाफे के योग बन रहे हैं. इस अवधि में आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है. कुल मिलाकर आपको अच्छे परिणाम ही मिलने वाले हैं.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है. जल्द ही, आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, बिजनेस में भी सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ रहेगी. रुके हुए धन की वापसी होगी, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
