ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. साथ ही, यह पिता और आत्मा के कारक ग्रह भी माने जाते हैं. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. सूर्य की स्थिति की बात करें, तो वह इस समय कर्क राशि में विराजमान है. आज रात अरुण के साथ उनकी युति भी होने जा रही है, जिससे बाईनोविल संयोग का निर्माण होगा.
13 अगस्त यानी आज रात 11:17 मिनट पर सूर्य और अरुण एक दूसरे से 80 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे बाईनोविल संयोग का निर्माण होगा. इसे एक काफी शुभ संयोग माना जाता है, जिन राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा उन्हें लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा और दौलत शोहरत की भी प्राप्ति होगी.
आज देर रात शुरू होगा अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और अरुण का बाईनोविल संयोग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है, घर परिवार में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएगी. शासन- प्रशासन से जुड़े हुए कामों में भी आपको कामयाबी हासिल होगी. अब आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता मिल सकती हैं.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब विदेश में नौकरी करने का सपना भी पूरा हो सकता है. पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. आपको वेतन के साथ- साथ प्रमोशन भी मिल सकता है. पिता गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आप अपने लक्षयों को पाने में भी कामयाबी हासिल करेंगे. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य और अरुण की युति से अच्छा परिणाम मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी. करियर में भी काफी लाभ मिलेगा. अध्यात्म की और आपका झुकाव होगा. जल्द ही, आप धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. करियर में मान- सम्मान मिलेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
