नई दिल्ली | अगर आपको खेती किसानी में मजा आता है और आप कृषि से संबंधित पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) आपके लिए कृषि संबंधित डिग्री कोर्स लेकर आई है. जो भी छात्र कृषि के क्षेत्र में डिग्री या कोर्स करना चाहते हैं वह अपना नामांकन कर सकते हैं. जून 2025 सत्र के लिए ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन की लास्ट डेट 15 अगस्त निर्धारित की गयी है.
कर सकते है विभिन्न कोर्स
IGNOU में इस बार चार कोर्स के लिए नामांकन किया जा रहा है. इनमें डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, सर्टिफिकेट इन पॉल्ट्री फार्मिंग और अवेयरनेस प्रोग्राम ऑन डेयरी फार्मिंग शामिल है. जो भी स्टूडेंट इन क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाना चाहता है वह इन कोर्सेस में अपना नॉमिनेशन कर सकता है. UGC की नई अधिसूचना के मुताबिक, अब छात्र ड्यूल डिग्री या फिर उससे संबंधित कोर्स कर सकते हैं.
स्टूडेंट्स के पते पर भेजें जायेंगे नोट्स
इसका मतलब है कि छात्र कोई अन्य कोर्स करते हुए भी इग्नू का ये कोर्स कर सकते हैं. ऐसे में छात्र एक साथ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते है. इग्नू स्टडी सेंटर के प्रभारी के अनुसार इच्छुक छात्र छात्राएं या अन्य व्यक्ति जो इन पाठ्यक्रमों में नामांकन लेना चाहते हैं, वो अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के सर्टिफिकेट IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर सकते है और आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं. दाखिले के बाद पाठ्य सामग्री यानी नोट्स व किताबें रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को डाक के जरिये उनके पते पर भेजें जायेंगे.
