रोहतक | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों से जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. बता दें कि सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई में पीछे रह गए बच्चे को निपुण बनाने के लिए भी एक बड़ा कदम उठाया गया है. शिक्षा विभाग की तरफ से प्राथमिक कक्षाओं के लिए जीरो पीरियड लागू करने का बड़ा फैसला लिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट
शिक्षा विभाग ने प्राथमिक कक्षाओं में जीरो पीरियड लागू करने से जुड़ी हुई अपडेट साझा करती है. जानकारी देते हुए बताया गया कि विशेष रूप से कक्षा तीसरी से लेकर पांचवी तक के विद्यार्थियों पर खास ध्यान दिया जाएगा. इस दौरान रिमेडियल क्लासेस के जरिए भी बच्चों की पिछली क्लासेस में जो भी पढ़ाई में कमी रह गई थी उन्हें दूर करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे. इसके तहत, सभी कक्षाओं में तत्परता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, जिससे की विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में अगर कोई परेशानी या दिक्कत आ रही है तो उसे आसानी से दूर किया जा सके.
हर शुक्रवार को होगा टेस्ट
हर शुक्रवार को शिक्षकों को टेस्ट भी लेना होगा और हर टेस्ट की जानकारी हरियाणा ऐप पर अपडेट भी करनी होगी. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निपुण बनाना है. शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक छात्र को वर्कबुक और प्रत्येक शिक्षा को टीचर लॉन्चिंग मेटेरियल भी उपलब्ध करवाया जाएगा. निपुण हरियाणा का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर एक बच्चा निर्धारित कक्षा के अनुसार ही पढ़ाई करें और उसे लिखने और बुनियादी चीजों को समझने में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा.
