नई दिल्ली | अगर आप भी अक्सर शेयर बाजार में निवेश करते रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. केंद्र सरकार की तरफ से एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC में अपने हिस्सेदारी सेल करने की तैयारी की जा रही है. खबरें सामने आ रही है कि विनिवेश के पहले चरण में केंद्र सरकार लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के 3% तक स्टेक सेल कर सकती है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

निवेशकों के लिए बड़ी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि मोतीलाल ओसवाल और आईडीबीआई कैपिटल इस पर ऑफर सेल के लिए बैंकर की भूमिका भी निभा सकते हैं. केंद्र सरकार की तरफ से यह बड़ा फैसला भारतीय जीवन बीमा निगम में विनिवेश को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है. इसके पहले चरण में 2.5 से लेकर 3% तक की हिस्सेदारी बेचने पर विचार विमर्श भी किया जा सकता है.
फिलहाल, सरकार के पास एलआईसी के 96.5% हिस्सेदारी है और मार्केट रेगुलेट से भी बीमा कंपनी को 16 मई 2027 तक अपने सार्वजनिक हिस्सेदारी 3.5% से बढाकर 10% करने से संबंधित जरूरी दिशा- निर्देश भी जारी किए थे.
गिरावट पर बंद हुई कीमतें
सरकार विनिवेश के इस पहले चरण में 14000 करोड़ से लेकर 17000 करोड रुपए तक जताने का लक्ष्य रख चुकी है. अब देखना होगा कि इससे कितना पैसा इकट्ठा होता है. शुरुआती कारोबार के दौरान 920 रुपए तक का उछाल देखने को मिला, परंतु बाद में शेयर बाजार में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और बीमा स्टॉक 3.24% की गिरावट के साथ 886 रुपए के आसपास क्लोज हुआ.
इससे पहले भी सरकार LIC में अपनी हिस्सेदारी को सेल कर चुकी है. साल 2022 के मई महीने में सरकार ने अपनी कुल इक्विटी का 2.5% तक हिस्सा सेल कर दिया था. अब एक बार फिर से सरकार ऐसा ही कुछ करने जा रही है.