बिजनेस डेस्क | आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स की बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनकी कीमतें आने वाले दिनों में रिकॉर्ड बना सकती है. हम पावर ग्रिड के बारे में बात कर रहे हैं, इस कंपनी के शेयर्स 369 रुपए को पार कर सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म रेलीगेयर सिक्योरिटीज की तरफ से यह टारगेट प्राइस दिया गया है.
बता दे कि मौजूदा समय में पावर ग्रिड के शेयर्स की कीमतें 288 रुपए से 27% अधिक है. कई बड़े-बड़े दिग्गज इन्वेस्टर इस कंपनी में निवेश करने की सलाह दे रही है. अगर आप भी शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं.
पिछले 6 महीनो में निवेशकों को दिया 10 फीसदी का रिटर्न
शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको बाजार के जानकारों से साल अवश्य ले लेनी चाहिए क्योंकि शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. पावर ग्रिड के शेयर गुरुवार को 0.16 परसेंट की तेजी के साथ 288.65 पर बंद हुए थे. यह स्टॉक पिछले 1 साल में करीब 15 परसेंट तक की गिरावट दर्ज कर चुका है. जबकि इस साल अब तक निवेशकों को 7% से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, हालांकि 6 महीने पहले इसमें निवेश करने वाले निवेश को तकरीबन 10% से ज्यादा का रिटर्न मिला था.
कई बार मिल चुका निवेशको को डिविडेंड का लाभ
इसका 52 हफ्ते का हाई प्राइस 366 रुपए और लो प्राइस 247 रुपए के आसपास है. इसके बावजूद भी कई बड़े दिग्गज इस कंपनी में निवेश करने की सलाह दे रही है. तिमाही तक इसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 51.34% थी, वहीं विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी 26.79 प्रतिशत से घटकर 26. 50% कर ली है.
बोर्ड की तरफ से 28 जनवरी को 32% का डिविडेंड देने को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया था. इससे पहले भी 29 अक्टूबर 2024 को 45% और 22 मई को 27% डिविडेंड का ऐलान किया गया था. आप भी इस कंपनी से जुड़कर डिविडेंड का लाभ उठा सकते हैं.
