बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए किसी बेहतरीन कंपनी की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशको बार- बार डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है. अगले सप्ताह होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट लिमिटेड की तरफ से अपने निवेशको डिविडेंड का लाभ दिया जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको इसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
जरूरी खबर
होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट लिमिटेड के शेयर एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे. कंपनी एक शेयर पर 100 रूपये तक का डिविडेंड देने का ऐलान कर रही है. कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार 10 रूपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 100 रूपये का डिविडेंड देने का फैसला लिया गया है, जिसकी वजह से अब निवेशकों को 1000% का निश्चित रूप से फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है. डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है. कंपनी योग्य निवेशको को 11 सितंबर 2025 या उससे पहले ही डिविडेंड का भुगतान निश्चित रूप से कर देगी.
1 महीने में मिला इतना रिटर्न
गुरुवार को जब मार्केट बंद हुआ था, तब कंपनी के शेयर्स की कीमतों में दो परसेंट तक की तेजी देखने को मिली थी. इसके साथ, कंपनी के शेयर्स की कीमत 2800 रूपये के आसपास व्यापार कर रही है. बीते 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 28% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, ऐसे में आपको सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.
