बिश्नोई समाज के लिए खुशखबरी, हिसार से मुकाम धाम तक शुरू हुई सीधी बस सेवा; देखें टाइमिंग

हिसार | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने बिश्नोई समाज को एक बड़ी सौगात दी है. बता दें कि परिवहन विभाग ने हिसार बस डिपो से बिश्नोई समाज के विख्यात मुकाम धाम तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है. इस बस के संचालन से गुरु जंभेश्वर भगवान में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचेगी. शनिवार को पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, नलवा से बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार और रोडवेज जीएम ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Haryana Roadways Bus

बेटे को दिया श्रेय

इस अवसर पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज का सपना था कि हिसार से मुकाम धाम तक सीधी बस सेवा का संचालन हो, ताकि समाज के गरीब लोग भी गुरु महाराज के दर्शन कर सके. इस बस सेवा के संचालन का श्रेय अपने बेटे भव्य बिश्नोई को देते हुए उन्होंने कहा कि वह समाज और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगातार मेहनत कर रहा है. हल्के में विकास कार्यों को लेकर भव्य निरंतर प्रयासरत हैं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मुकाम धाम के लिए बस की टाइमिंग

हिसार रोडवेज जीएम राहुल मित्तल ने बताया कि राजस्थान के मुकाम धाम और नोखा के लिए स्पेशल बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी गई है. यह बस सुबह 09.27 बजे हिसार बस स्टैंड से रवाना होकर शाम 7 बजे नोखा पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में नोखा से अगले दिन यह बस सुबह 7 बजे रवाना होकर शाम करीब 5 बजे हिसार पहुंचेगी. यह बस वाया सालासर होते हुए नोखा और मुकाम धाम का सफर तय करेगी. इस बस में नोखा तक प्रति व्यक्ति किराया 420 रुपए रहेगा. जबकि मुकाम तक 385 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.