नवंबर महीने में शनि देव करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन राशियों पर बरसेगी असीम कृपा

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. शनि ग्रह को आयु- दुख- रोग- पीड़ा- विज्ञान- तकनीकी- लोहा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. शनि कई सालो में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं.

Shani Dev 1

नवंबर महीने में शनि देव मीन राशि में सीधी चाल चलने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव

मकर राशि: शनि देव का सीधी चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर मार्गी होने जा रहे है. इस समय आपके साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. साथ ही आप लंबे समय से लंबवत कार्य भी कर पाएंगे. भाई बहनों का आपके सहयोग मिलेगा, आपकी कार्यशैली में सुधार होगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मिथुन राशि: शनि देव का सीधी चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि देव आपकी राशि के कर्म स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको काम कारोबार में भी अच्छी तरह के मिल सकती है. बिजनेसमैन लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. निजी संबंधों को लेकर भी आप काफी संतुष्ट रहेंगे, नौकरी में आपको जल्द ही इंक्रीमेंट मिल सकता है. व्यापारियों के लिहाज से भी समय काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कुंभ राशि: शनि देव का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, क्योंकि शनि देव आपकी राशि के दूसरे स्थान पर मार्गी होंगे. ऐसे में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है. आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा. दोस्तों और सहयोगियों से भी आपको सहायता मिलेगी. व्यापार में नए पार्टनर बन सकते हैं, धन की बचत करने में भी आप कामयाबी हासिल करने वाले है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.