अचानक लुढ़क गए सोना और चांदी के दाम, ग्राहकों में खुशी का माहौल

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 500 रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 1 लाख 420 रुपए के आसपास ही व्यापार कर रही है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver Jwellery

निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों की बात की जाए, तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 500 रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमतें भी हजार रुपए से फिसल कर 114000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की बढ़त के बावजूद भी घरेलू कीमतों पर डॉलर रुपया विनिमय और जीएसटी नियमों के बदलाव का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर रुख किया जाए, तो बाजार में सोने 0.15% की बढ़त के साथ 3337. 92 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गया है. चाहे सोना हो या चांदी दोनों की कीमतों में ही गिरावट देखने को मिल रही है. चांदी की कीमतों में हजार रुपए तक की कमी दर्ज की गई है.

इस वजह से हो रहा कीमतों में बदलाव

सोने और चांदी की कीमतों में कमी के कई प्रमुख कारण माने जा रहे हैं. इसमें रुपए और डॉलर की कीमतों में अंतर और टैक्स समेत अन्य कई कारण है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर सदियों से ही देखा जा रहा है.

शादी विवाह के मौके पर गोल्ड खरीदने की परंपरा भारत में रही है, इसी वजह से त्यौहार या शादी विवाह में सोने की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिलता है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए केवल 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.