HTET रिजल्ट से पहले होगी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, 25 और 26 अगस्त को पूरी होगी प्रक्रिया

भिवानी, HTET | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी की तरफ से बीती 30 व 31 जुलाई 2025 को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा- 2024 का आयोजन करवाया गया. परीक्षा संपन्न होने के बाद आंसर की जारी की गई और उम्मीदवारों से ऑब्जेक्शन मांगे गए. हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा रहा है.

HTET

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन होनी अनिवार्य है. अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए राज्य के सभी 22 जिलों में 25 व 26 अगस्त, 2025 यह प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए केन्द्र स्थापित किए गए हैं. अभ्यर्थी के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिएफोटो युक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है.

ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध लिस्ट

जिलों में जहां वेरीफिकेशन की जानी है, उन स्कूलो की लिस्ट व जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन होनी है, उनकी लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कर सकते हैं. सभी अभ्यर्थी देख सकते हैं कि उनकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किस स्कूल में होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में पशुओं को बीमारियों से बचाएगा टीकाकरण महाअभियान, इस तारीख से घर-घर दस्तक देंगे डॉक्टर

30 व 31 जुलाई को हुई थी परीक्षा

करीबन 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने 30 और 31 जुलाई को 673 परीक्षा केंद्रों पर एचटीईटी परीक्षा दी थी.

लेवल- 3 पीजीटी की परीक्षा शाम 3:00 से 5:30 बजे तक हुई थी, जिसमें 120,943 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे. 31 जुलाई को टीजीटी और पीआरटी लेवल की परीक्षा का आयोजन हुआ.

लेवल- 2 टीजीटी की परीक्षा 31 जुलाई को सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक हुई थी, जिसमें 2,01,517 अभ्यर्थी पंजीकृत थे.

लेवल- 1 पीआरटी की परीक्षा इसी दिन शाम 3:00 से 5:30 बजे तक हुई, जिसमें 82,917 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.