30 अगस्त को बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह हर 25 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. राशि के साथ वह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इस महीने के लास्ट में यानी की 30 तारीख को बुध सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसी दिन वह मघा नक्षत्र में भी गोचर करेंगे. बुध के केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने की वजह से 3  राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उसी के बारे में जानकारी देंगे

Rashifal

बुध ग्रह 30 अगस्त को शाम 4:48 मिनट पर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 6 सितंबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. इसके बाद वह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे. आकाश मंडल में 27 नक्षत्र है, जिसमें से दसवां नक्षत्र मघा नक्षत्र को माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी केतु है, यह ग्रह पितरों का प्रतिनिधित्व करता है.

30 अगस्त से शुरू होगा अच्छा समय

वृषभ राशि: बुध का नक्षत्र परिवर्तन करना इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. जल्द ही, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को ढूंढने में भी कामयाबी हासिल करेंगे. आप सभी से खुलकर बातचीत करने में सफलता हासिल करेंगे, भावनात्मक रूप से आप स्वयं पर दबाव महसूस कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को बुध ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से कई क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. अब आपकी बौद्धिक क्षमता में तेजी आएगी, आप काफी नई चीज़ सिखने वाले हैं. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, तनाव से बचाना है. आपको स्वास्थय का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

वृश्चिक राशि: बुध के केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. अब आपकी भौतिक क्षमता में वृद्धि होगी, तर्क वितर्क करने की क्षमता भी आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है. लंबे समय से चली आ रही सभी परेशानियां एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. इसके साथ ही, दोस्त और परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.