बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसकी कीमतों में इन दिनों काफी वृद्धि देखने को मिल रही है. हम मिडकैप रेलवे स्टॉक टैक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आज 4% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

4 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि
हाल ही में कंपनी को लिप ग्रीन रेल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 103 करोड रुपए से ज्यादा का एक नया ऑर्डर भी मिला है. कंपनी की तरफ से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि BCBFG वेगनो और BVCM ब्रेक वैन की सप्लाई के लिए है. इस आर्डर की वजह से ही लगातार कंपनी के शेयर्स की कीमतों में वृद्धि भी दर्ज की जा रही है. कंपनी की तरफ से 75% तक डिविडेंड देने का भी बड़ा ऐलान किया गया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है.
डिविडेंड को लेकर किया गया ऐलान
अगर AGM में डिविडेंड मंजूर होता है, तो 15 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तक शेयर धारकों के खाते में डिविडेंड का लाभ पहुंच जाएगा. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा जाता है. कंपनी की तरफ से पिछली तिमाही में 29.99 करोड रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया गया था. 30 जून 2025 तक म्युचुअल फंड की हिस्सेदारी 5.52% थी, जो पिछली तिमाही की तुलना में कम हुई है.
आज कंपनी के शेयर्स 144 रुपए से 149 रुपए के बीच ट्रेड कर रहे है. साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 28% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयर्स की कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. अब बड़े ऑर्डर के साथ ही कंपनी के शेयर्स की कीमतों में वृद्धि का दौर शुरू हो गया है.