IGNOU टीईई दिसंबर की परीक्षा तिथि घोषित, 8 जनवरी तक चलेगी परीक्षा

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन दिसंबर 2025 के लिए संभावित डेट शीट जारी कर दी गयी है. सभी विषयों की एग्जाम डेट जारी हो चुकी है. टेंटेटिव डेट शीट के मुताबिक, दिसंबर सेशन के लिए परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 8 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी.

2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

जो भी अभ्यर्थी टीईई दिसंबर एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी. डेट शीट में दी गई डिटेल के अनुसार दिसंबर सेशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल जल्द ही खोला जायेगा.

डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टूडेंट्स तय तिथियों के अंदर आवेदन करके इस सेशन की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. इग्नू की तरफ से परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जायेंगे. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड ले सकते है. सभी को ध्यान रहे कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इस प्रकार करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • इग्नू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाना होगा.
  • अब वेबसाइट पर आपको Sign In में यूजर नेम, पासवर्ड एवं दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे.
  • सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो अपने प्रवेश पत्र की कॉपी अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.