पुजारी की करतूत: हाथ देखकर संकट बता दूंगा…झांसे में मंदिर पहुंची दिल्ली की महिला तो किया दुष्कर्म

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत जिले में आस्था के मंदिर से इंसानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है. दिल्ली की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर के पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. महिला ने आरोप लगाया कि पुजारी ने घेवर में नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया. घटना जुन 2020 की बताई जा रही है. पुलिस ने अब महिला का ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Rape
महिला ने बताया कि पुजारी से उसकी मुलाकात दिल्ली में एक मेले के दौरान हुई थी. पुजारी ने उसे कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव का पुजारी बताया और मुलाकात के दौरान पुजारी को उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया. महिला ने बताया कि पुजारी ने उसे घरेलू कलह व उसके परिवार के सभी दुःख दर्द का निवारण करने की बात कही.

पुजारी की बातों में आकर उसने जुन 2020 में फोन पर बात की. पुजारी ने उसे पुजा पाठ के बहाने मंदिर में आने के लिए कहा. यहां आने पर खाने को दिए गए घेवर में नशीला पदार्थ मिला होने से वह बेसुध हो गई और इसी मौके का फायदा उठाकर पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुजारी उसे बदनाम करने की धमकी देता रहा जिससे वह बदनामी के डर से चुप रही. पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है और कोर्ट में बयान दर्ज करवाया है. पुलिस आरोपी पुजारी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.