रोहतक PGI में ओपीडी की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, डायल 104 पर डॉक्टर से मिलेगी सीधी अपाइंटमेंट

रोहतक | पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS) में उपचार के लिए आने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां इलाज के लिए मरीजों को अब ओपीडी की लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. संस्थान द्वारा एक सितंबर से एक नई सुविधा की शुरुआत हो रही है.

rohtak PGI

संस्थान ने शुरू की नई सुविधा

रोहतक पीजीआई द्वारा 1 सितंबर से पहली बार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रणाली शुरू की जा रही है. जिसके बाद मरीज घर बैठे डाक्टर से मिलने का समय निर्धारित कर सकेंगे. उन्हें अपने मोबाइल फोन से 104 नंबर डायल करना होगा. कॉल सेंटर पर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर बताया जाएगा कि कौन-सा डाक्टर किस समय जांच करेगा.

OPD में अलग से खिड़की निर्धारित होगी, जहां से आनलाइन समय लेने वाले मरीज टोकन नंबर प्राप्त कर सकते हैं. PGIMS प्रशासन ने इस योजना के तहत, रणनीति तैयार करते हुए शुरूआत में रोजाना एक विभाग के 10 मरीजों की जांच करने का फैसला लिया है. यह प्रकिया दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रहेगी ताकि इसकी सफलता और व्यवहारिकता का आंकलन किया जा सकें.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

नोडल अधिकारी नियुक्त

PGIMS के डायरेक्टर डॉ. सुरेश सिंघल ने बताया कि पीजीआई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है. इसे लेकर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है. OPD में एक अलग से खिड़की बनाई गई है. यहां ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने वाले मरीजों को टोकन नंबर मिलेगा. शुरूआत में हर विभाग के 10 मरीजों का ही परीक्षण किया जाएगा. इस संबंध में सूचना मुख्यालय में भी भेज दी गई है. यह वैसे ही काम करेगा, जैसे एमरजेंसी, पुलिस और फायरब्रिगेड के तीन अंकों के नंबर करते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.