शनि और शुक्र ने बनाया नवपंचम राजयोग, आज से अगले कुछ दिन मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | शनि ग्रह को सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह के नाम से जाना जाता है. वह तकरीबन एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं, ऐसे में किसी- न- किसी ग्रह के साथ उनकी युति और नक्षत्र परिवर्तन होता रहता है. शनि शुक्र के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं.

Astrologer

26 अगस्त यानी कि आज सुबह 6:30 मिनट पर शुक्र और शनि एक दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित थे और नवपंचम राजयोग का निर्माण भी हो चुका है. इस राजयोग के बनने से 3 राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

आज से शुरू हुआ अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र का नवपंचम राजयोग काफी अच्छा साबित होगा. करियर के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. घर- परिवार में जल्द ही कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. शासन- प्रशासन से भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. संगीत, कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की किस्मत बदलने वाली है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहने वाली है. इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा, आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. करियर के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा है. धन लाभ के भी काफी प्रबल योग बन रहे हैं. जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो जाएगी. धन ऐश्वर्य में काफी लाभ मिल सकता है.

मीन राशि: शुक्र कर्क राशि में विराजमान होकर शनि के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, बिजनेस में भी फैसले आपके पक्ष में आएंगे. स्टूडेंट के लिए समय काफी अच्छा है. इस दौरान आपको अपने मन को कंट्रोल में रखना है, जिससे आप कई क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.