200 करोड़ की लागत से फरीदाबाद की सड़कें बनेंगी फोरलेन, कटेंगे 1603 पेड़

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद शहर की 2 लेन सड़कों को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव के तहत सेक्टर 37 के सामने आगरा नहर पुल से लेकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तक बनने वाली कालिंदी कुंज की सड़कों को 4 लेन किया जाएगा. इसके लिए 1603 पेड़ काटे जाएंगे. इस विषय में यूपी सिंचाई विभाग द्वारा वन विभाग से एनओसी मांगी गई है.

Fourlane Highway

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

वन विभाग से एनओसी मिल जाने के बाद सिंचाई विभाग इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा. 2024 में इस सड़क को 4 लेन बनने के लिए मंजूरी मिली थी. एफएमडीए द्वारा इस 2 से 4 लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई थी. आगरा नहर किनारे स्थित जमीन पर सड़क बनाने की जिम्मेदारी यूपी सिंचाई विभाग की होगी. इसके लिए एफएमडीए द्वारा विभाग को बजट दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  फैक्ट्रियों के गढ़ से हरियाणा के इस जिले की बनी नई पहचान, क्या आप जानते हैं नाम?

200 करोड़ से अधिक आएगा खर्च

ऐसा माना जा रहा है कि इस सड़क को बनाने में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा आ सकता है. इसके अलावा 6 पुलों को चौड़ा भी किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस सड़क के चार लेन बन जाने के बाद दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी.

इस परियोजना के तहत, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और बीच में डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, इस सड़क पर शहर के सबसे लंबे साइकिल ट्रैक को भी तैयार किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts