शेयर बाजार में इस महारत्न कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमतों में आई जबरदस्त तेजी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके लिए निवेशको ने टारगेट प्राइस 410 रुपए रखा है. इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में इन दिनों काफी उछाल भी देखने को मिल रहा है.

Share Market Up

हम महारत्न कंपनी भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रही है. इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में इन दिनों तेजी देखने को मिल रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड विदेशी ब्रोकरेज हाउस आदि शामिल है.

निवेशक हुए मालामाल

भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बीएसई में 312 रुपए पर बंद हुए थे, पिछले 25 सालों में इसने अपने शेयरधारकों को पांच बार बोनस शेयर का बड़ा तोहफा भी दिया है. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो 10 फ़ीसदी से ज्यादा पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, क्रूड ऑयल के 70 डॉलर के नीचे बने रहने के बाद भी कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले.

28 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

ऑयल मार्केटिंग कंपनी की तरफ से सबसे पहले दिसंबर 2000 में निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे गए थे. उसके बाद जुलाई 2012 में, फिर जुलाई 2016 में 1:1 के अनुपात में निवेशकों को बोनस शेयर बांटे गए. उसके बाद साल 2024 में भी निवेशकों को बोनस शेयर का बड़ा तोहफा दिया गया. पिछले 6 महीना की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 28% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

कंपनी के शेयर 27 फरवरी 2025 को 244 रुपए पर बने हुए थे, अब 26 अगस्त को शेयर की कीमत 312 रुपए से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. आप भी इस कंपनी में निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं अधिकतर निवेशकों को ऐसे ही कंपनी की तलाश होती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.