हरियाणा सरकार का फैसला, अब आंगनवाड़ी हेल्पर बनेंगे वर्कर; होगा प्रमोशन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार की तरफ से निर्णय लिया गया है कि राज्य में अन्य विभागों की तरह महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आ रहे आंगनबाड़ी हेल्परों की भी प्रमोशन होगी. सरकार की तरफ से प्रमोशन कोटे को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि अनुभवी हेल्परों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके.

CM Nayab Singh Saini

कुल 25962 आंगनबाड़ी केंद्र

प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाएगी. विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या, हेल्परों व वर्करों की संख्या व नई भर्तियों के बारे में सवाल किया. इसका जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि हरियाणा में कुल 25,962 आंगनबाड़ी केंद्र हैं. इन केंद्रों के लिए 25,962 वर्कर और 25,450 हेल्पर के पद मंजूर हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

प्रस्ताव विचाराधीन

राज्य में 23,106 वर्कर और 20,641 हेल्पर ही कार्यरत हैं. आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव विभाग के पास काफी वक़्त से विचाराधीन था. सरकार की ओर से अगस्त 2022 के निर्देश को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति के लिए भर्ती नियमों की वजह से भर्ती प्रक्रिया अटकी रही.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.