हरियाणा में कक्षा 4 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां देखें शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में कक्षा 4 से 12वीं कक्षा तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन अक्टूबर के महीने में करवाया जाएगा. 24 अक्टूबर से इनकी शुरुआत होगी. हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा इन परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है. चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक 4 दिनों तक चलेंगी. उसके बाद, 29 अक्टूबर से सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं सामान्य रूप से लगाई जाएंगी.

School Student

डेट शीट जारी

छठी से 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेंगी. इसके बाद उनकी नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी. 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के दौरान होंगी और 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेंगी. शिक्षा निदेशालय द्वारा इन परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने से संबंधित तैयारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में महिलाओं के लिए नई स्कीम, अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा 3 लाख तक का लोन

सितंबर में हैं इतनी छुट्टियां

अगले महीने सितंबर में दूसरे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 7 दिन विद्यालय बंद रहेंगे. इस महीने 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती और 23 सितंबर को शहीदी दिवस के कारण विद्यालय बंद रहेंगे. 7 सितंबर, 14 सितंबर, 21 सितंबर और 28 सितंबर को रविवार, वहीं 13 सितंबर दूसरा शनिवार होने के कारण विद्यालयों में अवकाश रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts