पंचकूला जोन पर बढ़ा वर्कलोड, CBSE ने बनाया गुरुग्राम जोन; 1 सितम्बर से शुरू हो जाएगा काम

चंडीगढ़ | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से पंचकूला जोन पर बढ़ते हुए लोड को कम करने और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम जोन बनाया गया है. इस जोन का रीजनल कार्यालय गुरुग्राम के सेक्टर- 34 में होगा. एक सितंबर से जोन द्वारा कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा.

CBSE

बनाया गया गुरुग्राम जोन

राज्य के 12 जिलों में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर व्यवस्था और रिजल्ट भी इसी जोन की तरफ से जारी किया जाएगा. जिन स्कूलों की मान्यता CBSE से प्राप्त है उन स्कूलों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गयी है, ताकि भविष्य में काम को लेकर यें स्कूल पंचकूला की अपेक्षा गुरुग्राम कार्यालय से संपर्क कर पाए. सीबीएसई से पंचकूला जोन में हरियाणा के सभी जिले को कनेक्ट किया हुआ है.

पंचकूला काफी दूर

काम का लोड पंचकूला जोन पर बढ़ रहा था. दिल्ली के साथ लगते जिलों के लोगो के लिए पंचकूला काफ़ी दूर पड़ता था. CBSE के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रेम कुमार ओझा ने बताया कि सीबीएसई ने गुरुग्राम जोन बनाया है, जिसमें हरियाणा के 12 जिलों के स्कूलों को जोड़ा गया है. इससे यहां के लोगों को बोर्ड के काम से अब पंचकूला नहीं जाना पड़ेगा बल्कि अब यह स्कूल गुरुग्राम में ही संपर्क कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

इन जिलों से जुड़ेगा नया जोन

सीबीएसई ने गुरुग्राम जोन से हरियाणा के 12 जिले के स्कूलों को कनेक्ट किया है. इनमें सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, नूंह और पलवल शामिल हैं. कार्यालय एक सितंबर से कार्य करना आरंभ कर देगा. ऐसे में इन जिलों के स्कूलों को कोई भी समस्या आने पर अब गुरुग्राम संपर्क करना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.