IGNOU में एडमिशन लेने की फिर से बढ़ी लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से जुलाई 2025 सेशन एडमिशन एवं री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. ऐसे में जो विद्यार्थी इग्नू से विभिन्न यूजी, पीजी, foreign IOP प्रोगाम्स के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं वे अब 15 सितम्बर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं.

IGONU

विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन

सभी स्टूडेंट्स एप्लीकेशन फॉर्म इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर भर सकते है. अगर आप भी IGNOU यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने की सोच रहे छात्र अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में से किसी भी प्रोग्राम को सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही, Overseas Students (SAARC, Non- SAARC and FSRI, and NRI) वाले भी एडमिशन के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. स्टूडेंट्स इग्नू से 4 साल के यूजी कोर्सेज में भी प्रवेश ले सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई

  • इग्नू एडमिशन जनवरी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा.
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर Admission में जाना होगा और आप जिस प्रोग्राम के लिए आवेदन करना चाहते है उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद, आपको मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को अन्य डिटेल भरनी होगी और फॉर्म को पूरा करना होगा.
  • लास्ट में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़े -  महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'सेफ दिल्ली' ऐप जल्द लॉन्च, संकट में तुरंत पहुंचेगी पुलिस

आवेदन वापिस लेने की सुविधा

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई बार ऐसा भी होता है कि छात्र एडमिशन वापस लेना चाहता है तो ऐसे में इग्नू की तरफ से उम्मीदवारों को एक सुविधा मिलती है. इसके तहत दिनों के अनुसार आवेदन वापस लेने की छूट दी जाती है. जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अकॉर्डिंग इग्नू फीस में कटौती करके आपका आवेदन विड्रॉ कर देगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.