इग्नू ने शुरू किए दो नए मैनेजमेंट कोर्स, जाने इनमें क्या होगा खास

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (इग्नू) की तरफ से विद्यार्थियों को घर बैठे विभिन्न सारे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसकी मदद से विद्यार्थी घर बैठे ही विभिन्न प्रकार के कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं. इसी के चलते इग्नू की तरफ से 2 नए मैनेजमेंट कोर्से शुरू किए गए हैं. इनमें एमबीए इन कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (MBACN), एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन शामिल है.

Job Student

यूनिवर्सिटी ने नर्स मैनेजर्स के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया है. अलग- अलग सेक्टर्स में काम कर रहे प्रोफेशनल्स को इंडस्ट्री की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से तैयार करना इस कोर्स का मुख्य लक्ष्य है. इच्छुक विद्यार्थी www.ignou.ac.in वेबसाइट पर या अपने नजदीकी इग्नू सेंटर से भी अप्लाई कर सकते हैं.

एमबीए इन कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट

कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में आम तौर पर यह शिकायत रहती है कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए क्वॉलिफाइड लोगों की संख्या काफी हैं. इग्नू का नया एमबीए इन कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट इसी कमी को पूरा करने का प्रयास करेगा. इस कोर्स में छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि किसी भी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को कैसे समय पर, बजट में और क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के साथ पूरा किया जाए.

एक्सपर्ट कहते है कि ऑनलाइन मोड में यह कोर्स विशेष तौर पर टेक्निकल बैकग्राउंड वाले लोगों को स्ट्रांग थ्योरी बेस देगा, जिससे वे मैनेजमेंट लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर पाएंगे. स्टूडेंट्स कोर्स से जुड़ी और ज्यादा जानकारी के लिए ignou.ac.in पर जा सकते है.

एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन

रिटेल और सर्विस सेक्टर में लॉजिस्टिक्स की डिमांड काफ़ी तेजी से बढ़ रही है. ट्रांसपोर्टेशन, वेयरहाउसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन अब किसी भी बिजनेस का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं. इसी को देखते हुए इग्नू ने एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन प्रोग्राम को पेश किया है. इसमें छात्रों को इंडस्ट्री की चुनौतियों से निपटने और नए मौकों का फायदा उठाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इतना ही नहीं, इग्नू के पास पहले से हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कोर्स भी उपलब्ध है, जो हॉस्पिटल प्रशासन, हेल्थकेयर पॉलिसी और पेशेंट केयर मैनेजमेंट जैसे विषयों पर फोकस करता है.

यह भी पढ़े -  मथुरा व आगरा का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब धौलपुर तक दौड़ेगी नई दिल्ली- कोसीकलां ट्रेन

नया सर्टिफिकेट कोर्स

इग्नू ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिए भी एक इनोवेटिव स्टेप लिया है. इसके तहत नर्स मैनेजर्स के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की गई है. यह कोर्स विशेषकर उन नर्सों के लिए है, जो पहले से सेवा में हैं और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभा रही हैं या निभाने की इच्छा रखती हैं. इस कोर्स में नर्स मैनेजर्स को सिखाया जाएगा कि कैसे वे अपनी टीम को लीड कर सकते है, वह कैसे स्टाफ की सुपरविजन करें, अस्पताल के अलग- अलग विभागों के साथ तालमेल बैठाएं और मरीजों व उनके परिजनों को अच्छा अनुभव दें. उन्हें क्वालिटी एश्योरेंस, नर्सिंग ऑडिट, पेशेंट सेफ्टी, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग और डिसीजन मेकिंग जैसे जरूरी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.