बिजनेस डेस्क | अगर आप भी जल्द ही किसी IPO में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आईपीओ मार्केट में एक बार फिर से हलचल दिखाई देने वाली है. तीन बड़ी कंपनियों के आईपीओ को SEBI ने मंजूरी दे दी है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन तीन बड़ी कंपनियों में boAt की पैरंट कंपनी इमेजिन मार्केटिंग लिमिटेड, ऑलकेम लाइफ साइंस और जैन रिसर्च रीसाइकलिंग भी शामिल है.
इन तीनों ही कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड की तरफ से अंतिम मंजूरी दे दी गई है. इसी वजह से शेयर बाजार में काफी हलचल भी तेज हो गई है. जल्द ही आपको इन तीन कंपनियों के आईपीओ ओपन होते हुए दिखाई देंगे.
निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर
boAt की तरफ से अप्रैल में गुपचुप तरीके से अपने आईपीओ के लिए आवेदन किया गया था. यह कंपनी 13000 करोड रुपए के मूल्यांकन का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह कंपनी का आईपीओ लॉन्च करने का दूसरा प्रयास है, इससे पहले भी कंपनी की तरफ से 2022 में 2000 करोड रुपए के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर प्रस्तुत किए गए थे. वही ऑलकेम लाइफ साइंस कंपनी के बारे में बातचीत की जाए, तो इस कंपनी के आईपीओ में 10 रूपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू वाले नए इक्विटी शेयर्स को शामिल किया जा सकता है. जिनकी कुल राशि 190 करोड रुपए के आसपास हो सकती है. इस बिक्री पेशकश में कांतिलाल रामलाल पटेल द्वारा अधिकतम 3,577,500 इक्विटी शेयर्स भी शामिल है.
इन बातों का रखें ध्यान
जैन रिसोर्सेज की तरफ से भी 2000 करोड़ के इस आईपीओ में 500 करोड़ मूल्य के इक्विटी शेयरों का नया इशू और 1500 करोड रुपए तक का बिक्री प्रस्ताव रखा गया है. अगर आप भी जल्द ही किसी बेहतरीन कंपनी के आईपीओ की तलाश कर रहे थे, तो अब जल्द ही आपकी यह तलाश पूरी होने वाली है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है.
