90 वर्षीय वृद्धा को बहू व पोते ने पीटकर घर से बाहर निकाला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हिसार । हरियाणा के हिसार जिले से मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है. दरअसल यहां हांसी उपमंडल के गांव भाटला में 90 वर्षीय वृद्धा को बहू व पोते ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया. वृद्धा रोती बिलखती कई घंटों तक बाहर गली में पड़ी रही. इस दौरान पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

HISAR VIRAL VIDEO 2

मिली जानकारी के अनुसार गांव भाटला निवासी बुजुर्ग रजनी के दो बेटे हैं. एक बेटे का कुछ साल पहले देहांत हो गया था जबकि दूसरा रेलवे से रिटायर्ड है जो दिल्ली ही रहता है. रजनी गांव में अपनी बहू के पास ही रहती थी. आरोप है कि मंगलवार को वृद्धा रजनी को उसकी बहू व पोते ने पहले तो पिटाई की और फिर उसके कपड़ों से भरे बैग के साथ बाहर गली में निकाल दिया. गली में रोती बिलखती बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही हांसी एसपी ने भाटला पुलिस चौकी प्रभारी को कार्यवाही करने के आदेश दिए. भाटला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे को सारे मामले से अवगत कराया. भाटला पुलिस चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि आरोपी महिला संतरा व उसके बेटे रिंकु के खिलाफ आइपीसी की धारा 323,506,34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.