चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी की तरफ से ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं फ्रेश कैटेगरी परीक्षा मार्च-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है. छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर चार सितंबर से आवेदन कर सकते हैं. प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि जो परीक्षार्थी आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए एक निर्धारित शुल्क देना होगा.

इस प्रकार देना होगा शुल्क
10वीं के लिए 1250 रुपए और 12वीं के लिए 1300 रुपए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है. परीक्षार्थी 04 सितंबर से 03 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद परीक्षार्थी 100 रुपए विलंब शुल्क सहित 04 अक्तूबर से 03 नवंबर, 300 रुपए सहित 04 नवंबर से 03 दिसंबर और 1000 रुपए सहित 04 से 31 दिसंबर आवेदन कर पाएंगे. प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 100 रुपए प्रति प्रायोगिक विषय परीक्षा शुल्क देना होगा.
परीक्षा का माध्यम
12वीं अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए 200 रुपए प्रति विषय शुल्क अलग से शुल्क निर्धारित किया गया है. परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही परीक्षा के माध्यम का चुनाव करना होगा. यानी कि उम्मीदवारों को यह सेलेक्ट करना होगा कि वह किस माध्यम से परीक्षा देंगे.
सभी परीक्षार्थी ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी का हवाला देकर समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी परीक्षार्थी को समय की छूट नहीं मिलेगी. ऐसे में जो भी परीक्षार्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह समय रहते आवेदन कर दें.